फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ट्रैफिक पुलिसकर्मी को टक्कर मारकर, एक किमी तक खींचा

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद।
विज्ञापन

साहिबाबाद मंडी के पास बुधवार शाम चेकिंग कर रहे यातायात पुलिस के सिपाही सीताराम शर्मा को एक तेज रफ्तार ऑटो रिक्शा चालक ने टक्कर मार दी। रुकने की जगह आरोपी चालक सिपाही को बोनट पर लटकाकर रिक्शा चलाते हुए ले गया। करीब एक किमी बाद सिपाही ने कूदकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि लिंक रोड क्षेत्र के साहिबाबाद मंडी कट के पास मालवाहक वाहनों की चेकिंग का अभियान चल रहा था। यातायात सिपाही सीताराम शर्मा ने काले टेप से नंबर प्लेट छिपाकर आ रहे ऑटो रिक्शा चालक को चेकिंग के लिए रुकने का इशारा किया। इस पर चालक ने सिपाही को टक्कर मार दी और रिक्शा के बोनट पर जब सिपाही लटका तब भी आरपी चालक नहीं रुका। साथ ही एक किमी तक रिक्शा दौड़ाता चला गया। कुछ दूर बाद सिपाही ने कूदकर अपनी जान बचाई और इसके बाद टीम को सूचना दी। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी नोएडा सेक्टर 20 स्थित निठारी गांव का रहने वाला दीपांशु है। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि उसके पास लाइसेंस व टैंपो के दस्तावेज नहीं थे। वहीं ऑनलाइन चालान से बचने के लिए ऑटो के नंबर पर टेप लगा रखा था। उसे डर था कि ऑटो रिक्शा सीज हो जाएगा। इसीलिए वह नहीं रुका और सिपाही के ऊपर ऑटो चढ़ा दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें