फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, भीड़ ने हत्यारोपी की टांग तोड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद (गाजियाबाद)। मोहन नगर में जीटी रोड पर प्लॉट पर निर्माण को लेकर हुए विवाद में हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता आयुष वाल्मीकि (23) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक दिल्ली के गोकुलपुरी संजय नगर का रहने वाला था। मौके पर मौजूद भीड़ ने हत्यारोपी राहुल साहनी को पकड़कर रिवॉल्वर छीन ली और पीटकर उसकी टांग तोड़ दी। बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया। घटना साहिबाबाद थाने से महज 400 मीटर दूर हुई। हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी के बेटे सूर्या ने महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सूर्या ने बताया कि उन्होंने कृष्णा एन्क्लेव निवासी नोमिता शर्मा से जीटी रोड पर एमएमएक्स मॉल के सामने 50 वर्गगज का प्लॉट खरीदा था, जो उनकी मां के नाम पर रजिस्टर्ड है। शुक्रवार को वहां निर्माण कार्य चल रहा था। देखरेख हिंदू रक्षा दल कार्यकर्ता आयुष वाल्मीकि कर रहे थे। आरोप है कि उसी दौरान राहुल साहनी अपनी मौसी नोमिता शर्मा, राहुल शर्मा और नरेश अरोड़ा समेत कई लोगों के साथ प्लॉट पर आए और काम रुकवाकर मजदूरों से मारपीट की।
विरोध करने पर राहुल साहनी ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। एक गोली आयुष के सीने में लगी और मौके पर ही मौत हो गई। भीड़ ने हत्यारोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस आयुष को एमएमजी अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं हत्यारोपी राहुल साहनी को हिरासत में लेकर एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उसका पैर टूटा है।
विज्ञापन

एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना का कहना है कि प्लॉट को लेकर विवाद में गोली चली और आयुष की मौत हो गई। महिला नोमिता शर्मा, राहुल साहनी, राहुल शर्मा, नरेश अरोड़ा समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। राहुल साहनी का पैर टूटा है, वह हिरासत में है और पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें