फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पांडवनगर में गिरा हाईटेंशन तार, बाल बाल बचे बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। पांडवनगर में मंगलवार को हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर गिर गया। जहां तार गिरा वहां कॉलोनी के बच्चे खेल रहे थे। गनीमत रही कि कोई बच्चा हताहत नहीं हुआ। तार गिरने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ऊर्जा निगम को फोन कर विद्युत आपूर्ति बंद कराई। लोगों में इस घटना को लेकर काफी रोष है। स्थानीय निवासी लकी भाटी ने बताया कि पहले भी तार गिर चुका है। तार गिरने से एक बच्चे का हाथ झुलस गया था। बताया कि आबादी के पास से गुजर रहा तार काफी जर्जर हो गया है।
विज्ञापन

वहीं, ऊर्जा निगम इसे बदलवा नहीं रहा है। तार गिरने पर आसपास अफरातफरी मच गई। कॉलोनी के लोगों ने एकत्र होकर ऊर्जा निगम की लापरवाही के लिए नारेबाजी भी की। पुलिस ने लोगों को शांत कराया। ऊर्जा निगम के मुख्य अभियंता अशोक सुंदरम का कहना है कि बिजनेस प्लान के तहत जर्जर तार, ट्रांसफार्मर बदलवाए जा रहे हैं। तार कैसे गिरा इसकी जांच कराई जाएगी। तार जर्जर हो गया है तो जल्द ही बदलवाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें