फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: खोड़ा में लटक रहे हाइटेंशन लाइन, ऊर्जा निगम कर रहा हादसे का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
खोड़ा। नगरपालिका सरस्वती विहार वार्ड-26 में ऊर्जा निगम की लापरवाही लोगों की जान पर भारी पड़ सकती है। यहां हाइटेंशन लाइन के तार जमीन से महज सात फीट ऊंचाई पर लटक रहे हैं। आंधी और तेज हवा में अकसर तार झूलते हैं और किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों का कहना है कि हाइटेंशन लाइन से पहले भी बड़ा हादसा हो चुका है, लेकिन निगम ने सबक नहीं लिया। अब अधिकारी हादसे के बाद ही जाएंगे।
विज्ञापन

खोड़ा रेजिडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक जोशी ने बताया कि पहले घरों के नजदीक से गुजरती हाइटेंशन लाइनों को लेकर कई बार अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं। मगर अभी तक निवासियों की मांग पर ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने एक बार भी संज्ञान नहीं लिया है। जबकि तारों के संपर्क में आने से पहले भी कई लोग आ चुके हैं। उन्होंने बताया कि घरों के बाहर बच्चे खेलते हैं और आवागमन के दौरान हमेशा अनहोनी का डर सताता रहता है। उनका कहना है कि पहले भी जानलेवा हादसे हो चुके हैं तो निगम तारों को सुरक्षित ऊंचाई पर क्यों नहीं करा रहा है।
-
पहले भी हो चुके हैं दर्दनाक हादसे
जून 2019 में सरस्वती विहार में हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से किशन सिंह रोतेला की मौत हो गई थी, जबकि उनका छह वर्षीय बेटा गंभीर रूप से झुलस गया था। वहीं, सितंबर 2026 में पीर वाली मस्जिद में 11 हजार केवी लाइन की चपेट में आने से 17 वर्षीय अब्दुल हनान की मौत हो गई थी। उनको बचाने के प्रयास में दोस्त अयान भी झुलस गए थे। अप्रैल 2026 में भी खोड़ा की कई कॉलोनियों में हाइटेंशन लाइनों से लोगों को करंट आदि की घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन



हाइटेंशन लाइन (ओवरहेड तारों) को केबल में बदले के लिए प्रस्ताव भेजा जा चुका है। बजट पास होने के बाद काम शुरू कराया जाएगा।- अजय कुमार यादव, अधिशासी अभियंता, ऊर्जा निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें