साहिबाबाद। शहीद नगर मेट्रो स्टेशन के पास 4 मार्च को पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार सवार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार दोनों युवक घायल हो गए। घायल के भाई ने कार सवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
साहिबाबाद थाना क्षेत्र के गरिमा गार्डन निवासी सुहेल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चार फरवरी की दोपहर करीब डेढ़ बजे उनका भाई जीशान और दोस्त रियाज स्कूटी से दिल्ली के कांति नगर स्थित दुकान पर जा रहे थे। जब वह शहीद नगर मेट्रो स्टेशन के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों दोस्त घायल हो गए और निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। साहिबाबाद एसीपी श्वेता यादव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है, जल्द ही कार सवार को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।