फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, एक युवक की मौत; दवाई लेने जा रहा था विश्व प्रताप

Tue, 10 Jun 2025 05:42 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा

सार

राहगीरों ने आरोपी कार चालक को वहीं दबोच लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर आई पुलिस ने घायलों को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान विश्व प्रताप की मौत हो गई और हेमबीर का उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के खुर्जा स्थित अरनिया थाना क्षेत्र के जहानपुर गांव के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई और दूसरे की हालत गंभीर है। मामले में पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

उदयभान नगलिया गांव निवासी राजकुमार ने बताया कि उनके गांव में रहने वाला विश्व प्रताप (32) और उसका दोस्त हेमबीर बाइक पर सवार होकर दवा लेने के लिए जहानुपर गांव जा रहे थे। जब वह जहानपुर गांव के मोड़ पर पहुंचे तो सड़क पार कर रहे। तभी अलीगढ़ की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें दोनों युवक दूर जाकर गिरे। 
विज्ञापन

राहगीरों ने आरोपी कार चालक को वहीं दबोच लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर आई पुलिस ने घायलों को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान विश्व प्रताप की मौत हो गई और हेमबीर का उपचार चल रहा है। सीओ खुर्जा विकास प्रताप सिंह ने बताया कि कार को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया गया है। मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें