फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेजुबानों को मारने की बजाय उनकी मदद करें : मेनका गांधी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। पीपल फॉर एनिमल्स (पीएफए) संस्थापक व पूर्व सांसद मेनका गांधी ने कहा कि बेजुबान जानवरों को मारने या घायल करने की बजाय उसकी मदद करनी चाहिए। पिछले दिनों आवारा कुत्तों को लेकर गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर में कई विवाद सामने आए। आपस में लड़ने की बजाय हमें आपस में मिलजुल कर समाधान निकालना चाहिए। हर समस्या का समाधान है। दुहाई में आवारा और घायल पशुओं के इलाज के लिए बीरा फाउंडेशन की ओर से बनाए जाने वाले अस्पताल के भूमि पूजन के अवसर पर उन्होंने यह बातें कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पीएफए ऐसे किसी व्यक्ति को नहीं छोड़ेगा जो जानवरों को नुकसान पहुंचाएगा। कुछ लोग कानून का दुरुपयोग कर रहे हैं। पीएफए कार्यकर्ता ने एल्विश यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कार्यकर्ता को धमकाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर धमकी दी जा रही है। पीएफए की जिलाध्यक्ष सुरभि रावत ने बताया कि इस सेंटर पर 100 पशुओं को एक साथ रखने की क्षमता होगी। आवारा कुत्तों के घायल होने पर उनका इलाज निशुल्क किया जाएगा। कुत्तों का हर तरह का इलाज यहां किया जाएगा। आवारा पशुओं की देखरेख के लिए अस्पताल में विशेषज्ञ रखे जाएंगे। उपचार के साथ ही पुनर्वास की सुविधा रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें