हापुड़। नगर के मोहल्ला इंद्रगढ़ी में मंदिर के बाहर स्वास्थ्य विभाग का वैक्सीन बॉक्स लावारिश हालत में रखा होने का वीडियो वायरल हो रहा है। इस बॉक्स में रखी वैक्सीन से ही बच्चों का टीकाकरण होता है।
इस मामले में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.योगेश गुप्ता ने बताया कि जिन स्थानों पर टीकाकरण होता है, सुबह वहां वैक्सीन बॉक्स उतरवाए जाते हैं। बुधवार सुबह तेज बारिश थी, इसलिए टीकाकरण टीम को पहुंचने में देरी हो गई। इसी दौरान किसी ने वीडियो बना ली। उन्होंने बताया कि ये बॉक्स एयर टाइट होते हैं, इनमें पानी नहीं जा सकता।
इसके अलावा पोस्टमार्टम हाऊस में भी नीले ग्लब्स बिखरे होने का वीडियो सामने आया है। इसमें सीएमओ डॉ. किशोर आहूजा ने बताया कि विभाग में सिर्फ सफेद रंग के ग्लब्स ही काम आते हैं, नीले ग्लब्स का कोई काम यहां नहीं होता। किसी बाहर के व्यक्ति ही इन्हें साथ लाया होगा।