फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर: हाजी यूनुस के काफिले पर 60 राउंड फायरिंग, एक समर्थक की मौत, चार गंभीर घायल, कल ही बसपा से रालोद में हुए थे शामिल

Sun, 05 Dec 2021 04:29 PM IST
सुशील कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर

सार

रालोद नेता हाजी यूनुस रविवार को नई मंडी चौकी क्षेत्र के भाईपूरा गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे, शादी समारोह से लौटते समय उनके काफिले पर अज्ञात हमलावरों ने जमकर गोलीबारी की।
विज्ञापन
बुलंदशहर: हाजी यूनुस के काफिले पर फायरिंग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर में पूर्व ब्लॉक प्रमुख हाजी यूनुस के काफिले पर रविवार दोपहर तीन बजे ताबड़तोड़ 60 राउंड फायरिंग की गईं। इसमें उनके एक समर्थक खालिद की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हैं। 

विज्ञापन


यूनुस गांव भाईपुरा से शादी समारोह से बुलंदशहर लौट रहे थे तभी रजवाहे की पुलिया के पास स्वचालित हथियारों से हमला कर दिया गया। हमला कराने का आरोप पूर्व विधायक व बड़े भाई मरहूम हाजी अलीम के बेटे अनस पर लगाया है जो पिता की हत्या में जेल में बंद है। हाजी यूनुस शनिवार को ही बसपा छोड़कर रालोद में शामिल हुए थे।

अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में तोड़ा दम
काफिले में सबसे आगे हाजी युनूस की ऑडी कार थी, जिसमें वह पिछली सीट पर अन्य लोगों के साथ बैठे थे। उनके पीछे फॉर्च्यूनर और दो अन्य गाड़ियां भी थीं। फायरिंग के दौरान ऑडी और फॉर्च्यूनर में सवार लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। कार से आए छह हमलावर फायरिंग के बाद बदायूं-शिकारपुर हाईवे की ओर फरार हो गए।  घायल खालिद, राशिद, शादाब, अफजल और शमी आलम को जिला अस्पताल पहुंचा गया। वहां से मेरठ और नोएडा ले जाया गया। खालिद ने अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में दम तोड़ दिया। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि हमलावरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


बसपा से रालोद में आए थे
मोहल्ला ऊपरकोट निवासी हाजी यूनुस शनिवार को ही बसपा छोड़कर रालोद में शामिल हुए थे। वह बुलंदशहर सदर सीट से बसपा के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। सदर ब्लॉक प्रमुख भी रहे हैं। वर्तमान में उनकी पत्नी निशा परवीन सदर ब्लॉक प्रमुख हैं।

पुलिस पर लगाया आरोप
युनूस ने पुलिस प्रशासन पर पूर्व में शिकायत किए जाने के बाद सुरक्षा और कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पुलिस ने सुरक्षा दी होती तो हमला न होता। अगर होता भी तो हमलावर मौके से पकड़े जाते।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें