फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बादलों की आवाजाही के बीच गर्मी बरकरार, दो दिन बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। सुबह हल्की ठंडक और दिन में गर्मी का असर बरकरार है। अगले कुछ दिनों तक आसमान में बादलों की आवाजाही रहेगी। 14 और 15 अक्तूबर को गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक डॉ. श्वेता सिंह के अनुसार, मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच अगले कुछ दिनों तक आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। 14 और 15 अक्तूबर को एक-दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इसके बाद 16 और 17 अक्तूबर को भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में बारिश नहीं हुई। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 50 प्रतिशत और शाम साढ़े पांच बजे 72 प्रतिशत दर्ज की गई।
विज्ञापन


पूर्वानुमान के मुताबिक, 12 और 13 अक्तूबर को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। 14 और 15 अक्तूबर को बारिश के बावजूद तापमान में बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें