फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दिन में गर्मी, रात में सता रहीं सर्द हवाएं

विज्ञापन
धूप निकलने के बाद गोल मार्केट में खरीदारी करने जातीं युवतियां। 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। फरवरी में दिन और रात के मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। दिन में धूप की तपन सताने लगी है। रात में सर्द हवाएं लोगों को परेशान कर रही हैं। दिन में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि रात में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार से तापमान में ओर बढ़ोत्तरी का अनुमान है।

पिछले कई दिनों से दिन में तेज हवा चली रही थी, जिससे सड़कों पर भी धूल उड़ रही थी। रविवार को हवा की रफ्तार धीमी हुई तो लोगों को धूल से राहत मिली। सुबह की ही मौसम साफ रहा और चटक धूप खिली, धूप खिलने से फरवरी में ही मार्च जैसी तपन का एहसास हो रहा है।
विज्ञापन


शाम के समय मौसम ने करवट ली और सर्द हवाओं का असर शुरू हो गया है। 10 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा वली, रात में सर्दी भी सता रही है। जो लोग दिन के मौसम के हिसाब से कपड़े पहनकर निकले उन्हें रात में ठिठुरन का सामना करना पड़ रहा है। अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक डॉ.अशोक कुमार का कहना है कि इस सप्ताह मौसम में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा। मंगलवार को तापमान में बढ़ोत्तरी का अनुमान है, जिससे गर्मी का असर बढ़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें