फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahr: खाली पेट टीडी वैक्सीन लगने से सात छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, पेट दर्द और जलन की हुई थी समस्या

Sat, 27 Jul 2024 03:27 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, जहांगीरपुर (बुलंदशहर)

सार

पहले शाम को छात्राओं की तबीयत ठीक होने के बाद अस्पताल से इनको घर भेज दिया गया। शनिवार सुबह स्कूल जाने से पहले इसमें से चार छात्राओं के पेट में दोबारा जलन और दर्द होने लगा।
विज्ञापन
बच्चियों का चलता उपचार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्षेत्र के कलाखुरी स्कूल में शुक्रवार को टिटनेस डिप्थीरिया वैक्सीन लगने के बाद सात छात्राओं की तबीयत खराब हो गई। शुक्रवार को जटिया अस्पताल में उपचार के बाद इनको घर भेज दिया गया। शनिवार को इनमें से चार छात्राओं की दोबारा तबीयत खराब हुई। जिनको जिला बुलंदशहर अस्पताल में जांच के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन


जहांगीरपुर क्षेत्र के कलाखुरी गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को नियमित टीकाकरण के चलते पांचवी कक्षा के 30 छात्र-छात्राओं को टिटनेस डिप्थीरिया की वैक्सीन लगी थी। इसके कुछ देर बाद सात छात्राओं के पेट में दर्द होने लगा। स्कूल और मांचड़ पीएचसी की टीम ने एंबुलेंस की मदद से छात्राओं को खुर्जा के जटिया अस्पताल में भर्ती कराया। इसमें पांचवी कक्षा की संजना, साक्षी, वंशिका, रितिका, विशेषता, रिया और प्रिया थीं।

शाम करीब छह बजे छात्राओं की तबीयत ठीक होने के बाद अस्पताल से इनको घर भेज दिया गया। शनिवार सुबह स्कूल जाने से पहले इसमें से चार छात्राओं के पेट में दोबारा जलन और दर्द होने लगा। स्कूल की ओर से छात्राओं मांचड पीएचसी लाया गया। वहीं सूचना पर धरपा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से चिकित्सा प्रभारी और स्वास्थ्य टीम मौके पर पहुंची। इसमें संजना और उसकी छोटी बहन वंशिका, विशेषता और साक्षी की तबीयत खराब पाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें