फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मुख्य आरक्षी पर ट्रक चालक ने किया लोहे की रॉड से हमला, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी। वेव सिटी थाना क्षेत्र में एक ट्रैफिक मुख्य आरक्षी पर ट्रक चालक ने लोहे की रॉड से जानलेवा हमला किया है। यह घटना 19 अगस्त को बुलंदशहर रोड स्थित आनंद अस्पताल के पास हुई, जहां मुख्य आरक्षी सुशील कुमार को गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और हमला करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि मुख्य आरक्षी सुशील कुमार के मुताबिक 19 अगस्त की दोपहर करीब दो बजे यातायात व्यवस्था संभाल रहे थे। उन्होंने नोएडा की तरफ से आ रहे एक ट्रक को जाम के कारण आगे कट से मोड़ने का निर्देश दिया। ट्रक चालक ने निर्देश का पालन करने के बजाय पुलिसकर्मी से गाली-गलौज की। इसके बाद चालक ने गाड़ी को थोड़ा आगे ले जाकर रोक दिया। आरोपी चालक हाथ में लोहे की रॉड लेकर आया और सुशील कुमार पर हमला कर दिया। हमले में सुशील कुमार के बाएं पैर के घुटने पर गंभीर चोट आई है। उनके पैर में काफी सूजन भी आ गई है। एसीपी ने बताया कि वेव सिटी थाने में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उस पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, गाली-गलौज और पुलिसकर्मी पर हमला करने की धाराएं लगाई गई हैं। घायल पुलिसकर्मी को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस आरोपी चालक को पकड़ने के लिए निगरानी कैमरे और ट्रक नंबर की मदद ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें