पुलिस उन दो अस्पतालों को नोटिस भेजने की तैयारी कर रही है, जिनमें फैक्ट्री मालिक सुधीर और उनकी पत्नी नीतू को भर्ती करने से मना कर दिया गया था।कार्यवाहक एसपी सिटी राजेश सिंह ने बताया कि बच्चों और किराएदार के बयान से पता चला है कि सुधीर और नीतू को लेकर वह एक घंटे तक सड़कों पर घूमते रहे थे,
क्योंकि कविनगर थाना क्षेत्र के दो अस्पतालों में उन्हें भर्ती करने से मना कर दिया गया था। नियमत: वह ऐसा नहीं कर सकते हैं। नीतू को गोली लगी थी, वह गंभीर थीं। बच्चे और किराएदार कह रहे हैं उस समय सुधीर की भी सांसे चल रही थीं, ऐसे में अगर उन्हें अस्पताल में भर्ती कर लिया जाता, तो हो सकता है कि सुधीर बच जाते।
उन्होंने कहा कि वह जल्द ही सीएमओ के जरिए दोनों अस्पतालों को कारण बताओ नोटिस भिजवाएंगे। बता दें कि घटना केबाद बच्चे किराएदार के साथ सुधीर और नीतू को कविनगर के दो अस्पताल लेकर गए थे, जहां उन्हें भर्ती करने से मना कर दिया गया था।
बाद में वह उन्हें नरेंद्र मोहन अस्पताल ले गया था, जहां सुधीर को मृत घोषित कर दिया गया था और नीतू को नोएडा के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया था।