कौशांबी में भारी वाहनों को प्रवेश को रोकने के लिए हाइट बैरियर लगाने की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए महाराजपुर चौकी के पास यूटर्न बनाने का काम भी जीडीए ने शुरू कर दिया है। अक्तूबर तक यूटर्न बनाकर हाई बैरियर लगा दिया जाएगा। इसके बाद भारी वाहन यूपी गेट होते हुए आंनद विहार जाएंगे।
कौशांबी में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए एनजीटी ने हाइट बैरियर लगाने के निर्देश दिए थे। मई में जीडीए, पीडब्ल्यूडी, ट्रैफिक पुलिस, रोडवेज अधिकारियां ने निरीक्षण कर हाईट बैरियर लगाने के लिए दिल्ली यूपी सीमा पर और पैसिफिक मॉल के सामने हाईट बैरियर और महारापजपुर चौकी के पास यूटर्न बनाने का निर्णय लिया था।
इसके तहत यूटर्न बनाने का काम रविवार से शुरू हो गया है। करीब 15 दिन में यूटर्न बनाने का काम पूरा होगा इसके बाद दोनों जगह हाइट बैरियर लगाए जाएंगे। यूटर्न का इस्तेमाल रोडवेज की बसें और औद्योगिक क्षेत्र में जाने वाले वाहन करेंगे। यूटर्न लेकर वह सीधे औद्योगिक क्षेत्र में एंट्री करेंगे। पहले बसें महाराजपुर बॉर्डर से यूटर्न लेकर आती थीं।
ऐसे में कौशांबी में ध्वनि और वायु प्रदूषण बढ़ता था। भारी वाहनों के बॉर्डर तक नहीं जाने से कौशांबी में प्रदूषण के स्तर में कमी आएगी। अधिशासी अभियंता चक्रेश जैन ने बताया कि यूटर्न बनाने का काम शुरू कर दिया है। अक्तूबर तक यूटर्न बनाकर हाइट बैरियर लगाने का काम पूर कर लिया जाएगा।
यूपी गेट से दिल्ली आ जा सकेंगे वाहन
महाराजपुर में हाई बैरियर लगने के बाद भारी वाहनों का दिल्ली में आना जाना बंद हो जाएगा। इसके बाद भारी वाहन यूपी गेट के रास्ते दिल्ली में प्रवेश कर आनंद विहार जाएंगे। ऐसे ही दिल्ली से आने वाले वाहन भी गाजीपुर के रास्ते यूपी गेेट होते हुए यूपी में प्रवेश करेंगे।