फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर बालिका वर्ग में हरियाणा बना चैंपियन

Tue, 29 Mar 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
नेशनल शूटिंग बॉल चैंपियनशिप में छाया हरियाणा, पांच में से तीन वर्ग में बना विजेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आरकेजीआईटी इंस्टीट्यूट में चल रही 34वीं नेशनल शूटिंगबॉल चैंपियनशिप में सोमवार को फाइनल मुकाबले हुए। नेशनल चैंपियनशिप में पांच वर्गों में से तीन में जीत हासिल कर हरियाणा की टीम का दबदबा रहा।
विज्ञापन


जूनियर बालिका वर्ग में हरियाणा की टीम ने उत्तर प्रदेश को 2-1 से शिकस्त देकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। तीसरे स्थान पर महाराष्ट्र की टीम रही। सब-जूनियर बालक वर्ग में हरियाणा ने चड़ीगढ़ को मात देकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। तीसरे स्थान पर राजस्थान की टीम रही।

सब-जूनियर बालिका वर्ग में हरियाणा ने महाराष्ट्र को शिकस्त देकर चैंपियनशिप अपने नाम की। वर्ग में तीसरे पाएदान पर उत्तर प्रदेश की टीम रही। ऑल इंडिया सीनियर ब्वॉयज वर्ग में चड़ीगढ़ ने उत्तर प्रदेश को हराकर ट्रॉफी जीती।
विज्ञापन


तीसरे स्थान पर भोपाल रही। वहीं, जूनियर बालक  वर्ग में पंजाब ने राजस्थान को मात देकर ट्रॉफी अपने नाम की। तीसरे स्थान पर हरियाणा ने कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में सुरेश, नीटू, अरुण और सुरेंद्र सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए।

इस मौके पर आयोजन अध्यक्ष दिनेश गोयल, आयोजन कमेटी के अजयपाल, रविंद्र तोमर, धर्म चौधरी, सतेंद्र तोमर, मनोज शुले, श्यामवीर, देशराज, धर्मपाल चौधरी, भगत सिंह आर्य, मदन सिरोही आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें