फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेट हो सकता है हापुड़ चुंगी फ्लाईओवर का निर्माण

Tue, 27 Dec 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
flyover - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
हापुड़ चुंगी पर फ्लाईओवर निर्माण का प्रोजेक्ट लेट हो सकता है। जीडीए ने फ्लाईओवर निर्माण के लिए टेंडर कॉल किए, लेकिन कंस्ट्रक्शन फर्म ने एस्टिमेट से ज्यादा रेट डाले हैं। ऐसे में जीडीए अधिकारी कंस्ट्रक्शन फर्म से नेगोशिएशन करेंगे। रेट कम न होने पर जीडीए दोबारा टेंडर कॉल करेगा।
विज्ञापन


हापुड़ चुंगी पर फ्लाईओवर के निर्माण के लिए करीब 35 करोड़ का एस्टिमेट बना था। जीडीए ने टेंडर जारी किए थे। कांट्रेक्टर ने एस्टिमेट से ज्यादा दरों पर टेंडर डाले हैं। सूत्रों की मानें तो न्यूनतम टेंडर 50 करोड़ से ज्यादा का है। इसकी वजह से एस्टिमेट और कांट्रेक्टर के टेंडर में बड़ा अंतर है। इसकी वजह से जीडीए अधिकारियों ने अभी तक इसे फाइनल नहीं किया है।

जीडीए के चीफ इंजीनियर एससी द्विवेदी का कहना है कि कांट्रेक्टर से नेगोशिएशन किया जाएगा। एस्टिमेट के आसपास के बजट में कांट्रेक्टर काम करने के लिए तैयार होगा तो वर्क आर्डर जारी किया जाएगा, अन्यथा दोबारा टेंडर कॉल कर लिए जाएंगे।  फ्लाईओवर निर्माण की परियोजना को कैंसल करने  से इनकार किया है। उनका कहना है कि जल्द ही यह प्रक्रिया पूरी कर फ्लाईओवर निर्माण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें