फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन के दौरान हापुड़ रोड पर लगा जाम, रेंगे वाहन

Tue, 24 Jan 2017 12:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
विज्ञापन
जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विधान सभा चुनाव के मद्देनजर नामांकन केदौरान सोमवार को कलक्ट्रेट के सामने हापुड़ रोड और आरडीसी में जाम लगा रहा। पांच घंटे तक वाहन रेंगते रहे, लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। जाम से निबटने के ट्रैफिक पुलिस के प्रयास नाकाफी साबित हुए।
विज्ञापन


नामांकन करने वालों के काफिले सुबह 10 बजे से आने शुरू हुए, जिसके साथ-साथ जाम भी लगने लगा। 19 प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ काफिले लेकर नामांकन करने आए, जिससे दोपहर करीब तीन बजे तक कलक्ट्रेट केसामने से लेकर हापुड़ चुंगी तक वाहन रेंगते रहे।

वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण इसका असर आरडीसी और कविनगर में भी देखने को मिला। हालांकि ट्रैफिक पुलिस ने इंग्राहम कट और कलक्ट्रेट केसामने बैरिकेडिंग की हुई थी और ट्रैफिक पुलिसकर्मी यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटे थे, मगर वाहनों के दबाव और ट्रैफिक नियमों का पालन करने के कारण लोगों को जाम से दोचार होना पड़ा।
विज्ञापन


दोपहर बाद ही यातायात सामान्य हो पाया। बता दें कि ट्रैफिक पुलिस ने नामांकन प्रक्रिया केदौरान डायवर्जन नहीं किया हुआ है। सिर्फ कलक्ट्रेट के सामने सर्विस रोड पर ही बैरिकेडिंग कर ट्रैफिक रोका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें