6 जून से होंगे अंडर-16 क्रिकेट के ट्रायल मैच
हापुड़। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के आदेश पर जनपद में चल रहे क्रिकेट ट्रायल के अंडर-16 के मैच 6 जून से होंगे। गत दिनों हुए ट्रायल के बाद 64 खिलाड़ियों का चयन किया गया। इन खिलाड़ियों को चार टीमों में विभाजित किया गया। पहला मैच ए और बी टीम के बीच होगा।
हापुड़ जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में अंडर-16 क्रिकेट के ट्रायल कराए गए थे, इसमें 95 खिलाड़ियों ने भाग लिया था, जिनमें से 64 खिलाड़ियों का चुना गया। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष और जेएमएस वर्ल्ड स्कूल के निदेशक आयुष सिंहल ने बताया कि खिलाड़ियों को चार टीमों में बांटा गया है, ये मैच तीन दिवसीय होंगे, इसमें पहले मैच 6 जून को टीम ए और बी, 7 जून को टीम सी और डी के बीच खेला जाएगा। इनमें से जो भी दो टीमें जीतेंगी, उनका आपस में मैच होगा वहीं हारने वाली टीमों का आपस में मैच कराया जाएगा। इसके बाद बेहतर खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविंद्र गुर्जर ने बताया कि ट्रायल में चुने गए सभी खिलाड़ियों को सूचित कर दिया गया है। खिलाड़ियों के मैच जिस भी निर्धारित तिथि में होंगे उन्हें सुबह 6 बजे जेएमएस वर्ल्ड स्कूल के ग्राउंड पर पहुंचना होगा। खिलाड़ी अपनी किट साथ लेकर आएंगे।