फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने झटके तीन मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने झटके तीन मेडल
विज्ञापन

हापुड़। 55वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर तीन मेडल जीते हैं। हर्डल की 110 व 400 मीटर में ललित पाल ने रजत तथा रिले दौड़ में जिले की टीम ने कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने टीम को बधाई दी है।
विज्ञापन

जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. विपिन गुप्ता ने 15 से 17 मई तक 55वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 20 वर्षीय आयु वर्ग के लिए कानपुर व गाजियाबाद के हिंडन एयरफोर्स के स्पोटर्स क्लब में आयोजित की गई थी। इसमें गाजियाबाद में ललित पाल ने 110 मीटर और 400 मीटर दौड़ में रजत पदक जीते हैं। वहीं कानपुर में आयोजित चैंपियनशिप में जिले की टीम ने रिले दौड़ में कांस्य पदक जीता है। इस टीम में आशु राघव, सैंकी, श्याम कुमार, आकाश चौधरी थे। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रविंद्र गुर्जर ने बताया कि ललित पाल पहले भी मुजफ्फरनगर और लखनऊ में हुई राज्य स्तर की चैंपियनशिप में तीन मेडल जीत चुका है, इसमें रजत व कांस्य पदक शामिल हैं। एसोसिएशन की संरक्षक मीना आनंद, रामकुमार त्यागी, सलेक्शन कमेटी के चेयरमैन डॉ. सुदर्शन त्यागी, कोच डीएन गौड़, टेक्निकल कमेटी के चेयरमैन यक्षवीर तोमर, ने बताया कि सभी खिलाड़ियों का जनपद आगमन पर भव्य स्वागत किया जाएगा। बधाई देने वालों में मुकेश शर्मा, सुनील तोमर, राजेंद्र सिंह, सुबोध यादव, सतेंद्र कुमार, सचिन रावत, तनवीर चौधरी, रेनू चौधरी, सुषमा चौधरी, योगेंद्र त्यागी, नवनीत त्यागी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें