फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: निठारी कांड में सुरेंद्र कोली और मोनिंदर पंढेर दोषी, दरोगा सिमरन जीत कौर बरी

Tue, 17 May 2022 05:52 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद

सार

घटना में मोनिंदर पंढेर की मदद करने और रिपोर्ट दर्ज करने में देरी करने की आरोपी तत्कालीन सब इंस्पेक्टर सिमरन जीत कौर को बरी कर दिया है। निठारी कांड में कुल 17 मामले दर्ज किए गए थे। एक मामले में सुरेंद्र कोली और मोनिंदर सिंह पंढेर को बरी कर दिया है।
विज्ञापन
सुरेंद्र कोली 16वें मामले में दोषी करार - फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विशेष सीबीआई कोर्ट ने निठारी कांड के 16वें मामले में सुरेंद्र कोली को अपहरण, हत्या और दुष्कर्म के मामले में दोषी करार दिया है। जबकि मोनिंदर सिंह पंढेर को इन आरोपों से बरी करते हुए देह व्यापार के मामले में पहली बार दोषी माना है।

विज्ञापन


घटना में मोनिंदर पंढेर की मदद करने और रिपोर्ट दर्ज करने में देरी करने की आरोपी तत्कालीन सब इंस्पेक्टर सिमरन जीत कौर को बरी कर दिया है। निठारी कांड में कुल 17 मामले दर्ज किए गए थे। एक मामले में सुरेंद्र कोली और मोनिंदर सिंह पंढेर को बरी कर दिया है। इस मामले में कोर्ट 19 मई को सजा सुनाएगी।

मोनिंदर सिंह पंढेर पर छह मामले दर्ज थे। वह तीन मामलों में बरी हो चुका है, दो में उसे फांसी की सजा मिली है और चौथे मामले में देह व्यापार का दोषी माना गया है। सुरेंद्र कोली को 12 मामलों में फांसी की सजा सुनाई जा चुकी है। कोली सिर्फ एक मामले में बरी हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें