फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार एसोसिएशन : 936 वोटर चुनेंगे पदाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बार एसोसिएशन : 936 वोटर चुनेंगे पदाधिकारी
विज्ञापन

हापुड़। हापुड़ बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के नौ पदों के लिए 936 मतदाता 10 तारीख को मतदान करेंगे। मंगलवार दिनभर दोनों खेमों ने कचहरी परिसर में प्रचार किया।
इस हापुड़ बार एसोसिएशन कार्यकारिणी में दस पदों के के लिए 36 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। जांच में एक प्रत्याशी का पर्चा खारिज हो गया, जबकि वरिष्ठ सदस्य पद के लिए छह प्रत्याशी र्निविरोध निर्वाचित हो गए थे। अब मैदान में नौ पदों के लिए 29 प्रत्याशी मैदान में हैं। चुनाव अधिकारी चौधरी श्यामवीर सिंह ने बताया कि इन सभी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 936 अधिवक्ता मतदाता करेंगे। जबकि पहली सूची में 895 मतदाता ही थे।सोमवार को 41 मतदाताओं की नई सूची जारी हुई थी। वहीं मंगलवार को भी मतदाताओं की तीसरी सूची जारी होनी थी, लेकिन हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड़ की एल्डर कमेटी की ओर से किसी भी सूची को शामिल करने पर रोक लगा दी। इससे चुनाव में केवल 936 मतदाता ही अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

1000 बैलेट तैयार
बार एसोसिएशन के चुनाव अधिकारियों की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बार चुनाव में 936 मतदाताओं की भारी संख्या को देखते हुए एक जार बैलेट प्रिंट कराए गए हैं। चुनाव में नौ पदों पर 29 प्रत्याशियों को देखते हुए बड़ा प्रारूप तैयार कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें