फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरखा गांव : एक महीने में हुई 10 की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदरखा गांव : एक महीने में हुई 10 की मौत
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के बदरखा गांव में बीते एक महीने में तक दस लोगों की मौत हो चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि मरने वालों को खांसी-बुखार था। इन दिनों गांव में बड़ी संख्या में यहां लोगों में कोरोना जैसे लक्षण हैैं।
बदरखा के ग्रामीणों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से गांव में कोई जांच शिविर नहीं लगा है और न ही किसी को दवाओं की कोई किट दी गई है। लोगों को जांच के लिए पांच किलोमीटर दूर गढ़ सीएचसी जाना पड़ता है।
विज्ञापन

सैनिटाइजेशन कराया, जांच को कर रहे बात
कैंप लगवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से बातचीत कर रहे हैं। गांव में सफाई और सैनिटाइजेशन का कार्य लगातार कराया जा रहा है।
तहसीना, ग्राम प्रधान
गांव में सबकी हो जांच
गांव में एक महीनें में दस मौत हो चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच के लिए नहीं पहुंची है। गांव में ही कैंप लगाकर सबकी जांच की जानी चाहिए।
- मुखिया मदहद अली
किसी ने आकर भी नहीं देखा
गांव में स्वास्थ्य विभाग की कोई व्यवस्था नहीं है, मरीज को उपचार दिलाना सरकार की जिम्मेदारी है लापरवाह सिस्टम का खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ता है।
विज्ञापन

- साजिद अली
दवाइयों का वितरण जरुरी
गांव में लोग काफी संख्या में बीमार हैं। स्वास्थ्य विभाग को गांव में कैंप लगाकर जांच कर दवाइयों का वितरण करना चाहिए।
-असलम
बदरखा में इनकी हुई मौत
शकीला, सुब्हान खां, आलिया, वकीला, रहीसा, इरफान, नूरजहां, रिजवाना, गुफरान और अफसार अली
टीम को भेजकर गांवों में लगातार जांच कराई जा रही है। जिसे अधिक परेशानी हो, स्वास्थ्य केंद्र आकर भी जांच करा सकता है। पॉजिटिव मिलने वालों का आइसोलेशन कर दवाओं की किट उपलब्ध कराई जाएगी।
- डॉ. दिनेश भारती, अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें