फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे पहले दयानतपुर में खेल का मैदान बनवाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे पहले दयानतपुर में खेल का मैदान बनवाएंगे
विज्ञापन

हापुड़। दयानतपुर की नवनिर्वाचित प्रधान अंजू चौधरी गांव को कोरोना से बचाने के लिए सैनिटाइजेशन कराने में जुटी हैं। वह हर दिन फोन पर गांव के लोगों का हाल ले रही हैं। कहती हैं कि कोरोना को हराने के बाद वह गांव में युवाओं के लिए खेल का मैदान बनवाएंगी। गांव की गलियों में जलभराव नहीं होने दिया जाएगा और सफाई प्राथमिकता पर रहेगी।
प्रधान अंजू चौधरी कहती हैं कि फिलहाल उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता यही है कि गांव में सब कोरोना से बचे रहें। गांव वालों को लगातार मास्क और सामाजिक दूरी बनाए रखने के बारे में बता रही हैं। सैनिटाइजेशन चल रहा है। अगर गांव में किसी को बुखार होता है तो उसे तत्काल जांच के लिए प्रेरित करते हैं। गांव में बच्चों के लिए खेल का मैदान नहीं है। वह गांव में एक खेल का मैदान बनवाएंगी। गांव में कुछ स्थानों पर जलभराव पुरानी समस्या है। इससे मुक्ति के लिए नालियों की नियमित सफाई कराएंगी। जहां-जहां नाली या खड़ंजा टूटा है वहां मरम्मत कराने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान जी का प्रोफाइल
अंजू चौधरी
शैक्षिक योग्यता: इंटरमीडिएट
गृहिणी हैं, पहली बार कोई चुनाव लड़ा है। पति साहित्य चौधरी रालोद से जुड़े हैं और उनका गाजियाबाद में कारोबार है।
गांव में नहीं कोई हेल्थ सेंटर
गांव दयानतपुर की आबादी करीब 1700 है। गांव की गिनती बाबूगढ़ क्षेत्र के मुख्य गांवों में होती है। गांव के लोगों को अल्लीपुर सीएचसी जाने के लिए दस किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है। गांव की सोलर स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें