फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घंटे पिलखुवा में रहेंगे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दो घंटे पिलखुवा में रहेंगे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
विज्ञापन

गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे के तीसरे चरण का सोमवार को विधिवत तौर पर लोकार्पण हो जाएगा। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी 1700 करोड़ रुपये के छह लेन नेशनल हाईवे -9 को जनता को सौंपेंगे। हालांकि यातायात की समस्या को देखते हुए हाईवे को पहले से ही यातायात के लिए खोल रखा है। पिलखुवा स्थित राजपूताना रेजीमेंट इंटर कॉलेज के प्रांगण में नितिन गडकरी दोपहर करीब साढ़े 12 बजे पहुंचेंगे। जहां पर दो घंटे बिताएंगे। सूत्रों का कहना है कि पश्चिमी यूपी को कोई बड़ी सौगात भी दी जा सकती है, जिसमें डासना से कानपुर के बीच प्रस्तावित एक्सप्रेस-वे को लेकर भी कोई घोषणा की जा सकती है। हालांकि एनएचएआई की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

करीब तीन वर्षों से अधिक चले निर्माण कार्य के बाद डासना से हापुड़ के बीच 22.30 किलोमीटर का छह लेन नेशनल हाईवे और उसकी दोनों साइड में दो-दो लेन की सर्विस रोड बनाई गई है। पिलखुवा में करीब पांच किलोमीटर की 150 पिलर की एलिवेटेड रोड बनाई गई है। इसके साथ ही बाकी हिस्सों में ओवर ब्रिज व अंडरपास भी बनाए गए हैं। अब केंद्रीय मंत्री के साथ केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राजमार्ग राज्यमंत्री वीके सिंह इस हिस्से का लोकार्पण करेंगे, जिसको लेकर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) की तरफ से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। स्थानीय स्तर पर जिला प्रशासन को भी इसकी सूचना दे दी गई है। एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर आरपी सिंह का कहना है कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे के तीसरे चरण का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। अब ट्रैफिक मैनेजमेंट, लाइट व अन्य काम 50 दिन के अंदर पूरे कर लिए जाएंगे। इसके बाद पूरे एक्सप्रेसवे पर सीसीटीवी कैमरे की मदद से नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें