फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27-28 अगस्त को नहीं चलेगी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, कई और ट्रेनें भी रोकी जाएंगी

Tue, 27 Aug 2019 02:47 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गाजियाबाद। वाराणसी-नई दिल्ली के बीच चलने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस का संचालन दो दिन नहीं होगा। इसके अलावा श्रमजीवी एक्सप्रेस, दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस को भी बुधवार को रास्ते में 50 और 30 मिनट के लिए रोका जाएगा। शाहजहांपुर-मुरादाबाद सेक्शन पर इंटरलाकिंग कार्य के चलते इस रूट पर ब्लाक लेने की वजह से ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा।

विज्ञापन


काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, श्रमजीवी एक्सप्रेस और दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस का स्टॉपेज गाजियाबाद स्टेशन पर भी है। काशी विश्वनाथ नई दिल्ली से गाजियाबाद, पिलखुवा, हापुड़, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर बरेली, शाहजहांपुर होते हुए वाराणसी पहुंचती है। यही वजह है कि नोएडा, साहिबाबाद व आसपास के यात्री भी गाजियाबाद से इस ट्रेन में सफर करते हैं।

ऐसे में इन ट्रेनों का संचालन प्रभावित होने की वजह से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली 14257 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 27 अगस्त मंगलवार को नहीं चलेगी।
विज्ञापन


दिल्ली की ओर से यह ट्रेन बुधवार को रद्द रहेगी। बृहस्पतिवार से इसका संचालन सामान्य होगा। अधिकारियों के मुताबिक नई दिल्ली-राजगीर श्रमजीवी एक्सप्रेस 28 अगस्त को रास्ते में 50 मिनट और आनंद विहार से चलकर दानापुर जाने वाली जनसाधारण एक्सप्रेस रास्ते में 30 मिनट रोकी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें