इन दिनों देश में जैसा माहौल है उससे यह साफ है कि धोखाधड़ी करने वाला चाहे कितना भी रसूख रखता हो उसका कानून के शिकंजे से बच पाना आसान नहीं है।
ऐसा ही कुछ हुआ है जगत बासमती चावल और द्वारका फाइव स्टार होटल के मालिक कारोबारी संतलाल अग्रवाल के साथ। संतलाल अग्रवाल को नरेला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने संतलाल को धोखाधड़ी के केस में गिरफ्तार किया है। कारोबारी संत लाल अग्रवाल पर दिल्ली के कई थानों ओर ईओडब्लू में केस दर्ज है।