पूर्व सैनिक आज मनाएंगे कारगिल दिवस
हापुड़। नगर पालिका परिषद स्थित शहीद स्मारक पर आज भूतपूर्व सैनिक कारगिल दिवस मनाएंगे। इस कार्यक्रम में शहीदों के परिवारों का सम्मान किया जाएगा तथा बच्चे देशभक्ति कार्यक्रम भी प्रस्तुत करेंगे।
पूर्व सैनिक संघ हापुड़ के महासचिव नायब सूबेदार सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि 26 जुलाई को नगर पालिका परिसर स्थित शहीद स्मारक पर कारगिल दिवस कार्यक्रम में जिलेभर के पूर्व सैनिक भाग लेंगे। इस मौके पर देशभक्ति कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।
बताया कि संघ में 500 सदस्य रजिस्टर्ड है। हालंाकि जिले में करीब चार हजार पूर्व सैनिक हैं। उन्होंने शहीद परिवार, पूर्व सैनिक व क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है। इससे कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके।