फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर : अस्पताल में प्रधानाचार्य को देख चीख पड़ी छात्रा

विज्ञापन
girl fear - फोटो : amarujala
विज्ञापन
बुलंदशहर : अस्पताल में प्रधानाचार्य को देख चीख पड़ी छात्रा
विज्ञापन

औरंगाबाद क्षेत्र के अमर सिंह इंटर कॉलेज लखावटी में गत तीन दिन पूर्व प्रधानाचार्य द्वारा दो छात्रों को अपने सामने पिटता हुआ देख छात्रा बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। प्रधानाचार्य की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने सीएचसी लखावटी में भर्ती कराया। यहां छात्रा का हाल जानने पहुंचे प्रधानाचार्य को देख छात्रा चीख पड़ी। छात्रा के चीखने का वीडियो वायरल होने से कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। पीड़ित के परिजनों ने कोई कार्रवाई करने से इंकार किया है। गांव कौड़ा शमशाबाद निवासी सोनिया पुत्री अजब सिंह अमर सिंह इंटर कॉलेज लखावटी की कक्षा नौ में पढ़ती है। बताया गया कि सोमवार को सोनिया पढ़ने के लिए स्कूल गई थी। प्रधानाचार्य द्वारा दो छात्रों की बेरहमी से पिटाई होते देख छात्रा बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी थी। बताया जाता है कि प्रधानाचार्य की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पीड़ित छात्रा को उपचार के लिये लखावटी सीएचसी में भर्ती कराया गया था। इस दौरान प्रधानाचार्य छात्रा का हाल जानने के लिये लखावटी सीएचसी पहुंचे तो छात्रा उन्हें देख चीख पड़ी। इस दौरान ही प्रधानाचार्य से परिजनों की कहासुनी भी हुई। छात्रा के चीखने का बृहस्पतिवार को वीडियो वायरल होने से कॉलेज प्रबंधन में हड़कंप मच गया। जबकि छात्रा का कहना है कि मेरी किसी ने पिटाई नहीं की है। छात्रों की पिटाई होते देख मेरी तबीयत खराब हो गई थी। प्रधानाचार्य कैप्टन पीके शर्मा ने बताया कि कॉलेज में किसी भी छात्र की पिटाई नहीं की गई है। सोमवार को अधिक गर्मी पड़ने और बुखार से पीड़ित होने के कारण छात्रा बेहोश हो गई थी। इंस्पेक्टर औरंगाबाद अवधेश त्रिपाठी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर आने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, दूसरी ओर लखावटी सीएचसी प्रभारी डॉ. हरेंद्र बंसल का कहना है कि पीड़ित छात्रा को परिजन लेकर आऐ थे। यहां उसकी जांच की गई तो उसे बुखार भी था और उसका ब्लड प्रेशर काफी कम था। जिसका उपचार करने के बाद उसे घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें