फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़: मजाक-मजाक में तमंचे से चली गोली, युवक की मौत

Wed, 19 May 2021 07:14 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

साथ सो रहे अन्य युवक ने बताया कि देर रात दोनों आपस में तमंचे के साथ मजाक कर रहे थे। तमंचा संजय के पास था इसी दौरान उससे गोली चल गई। गोली कासिम की जांघ में लगी।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ थाना देहात क्षेत्र के गांव असौड़ा में बिहार के रहने वाले नौकर के तमंचे से मजाक के दौरान अचानक चली गोली दूसरे साथी की जांघ में जा लगी। घायल को देर रात मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां अधिक रक्तस्राव होने के कारण युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी फिलहाल फरार है।

विज्ञापन


गांव असौड़ा निवासी एक व्यक्ति का गांव के पास ही एक पेट्रोल पंप है। उसके यहां गांव असौड़ा निवासी संजय के साथ बिहार के किशनगंज निवासी कासिम नौकरी करता था। मंगलवार रात दोनों पेट्रोल पंप के पास बने कमरे में मौजूद थे।

साथ सो रहे अन्य युवक ने बताया कि देर रात दोनों आपस में तमंचे के साथ मजाक कर रहे थे। तमंचा संजय के पास था इसी दौरान उससे गोली चल गई। गोली कासिम की जांघ में लगी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


कासिम को नगर के मेरठ एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां अधिक रक्तस्राव होने के कारण कासिम की मौत हो गई। पुलिस ने संजय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें