फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: युवक की पीट-पीटकर हत्या, चार बच्चों की मां से था प्रेम-प्रसंग

Wed, 19 May 2021 10:44 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

जानकारी के अनुसार, टोनिका सिटी थाने की पूजा कॉलोनी में आभूषण विक्रेता के बेटे मनीष (24) पुत्र उमाशंकर की सुबह 4:00 बजे कालोनी में ही डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के गाजियाबाद जिले में बुधवार तड़के युवक की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मामला प्रेम प्रसंग का है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, टोनिका सिटी थाने की पूजा कॉलोनी में आभूषण विक्रेता के बेटे मनीष (24) पुत्र उमाशंकर की सुबह 4:00 बजे कालोनी में ही डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी।

मृतक का शव उसके घर से दो गली छोड़कर दूसरे स्थान पर मिला है। मामला प्रेम प्रसंग का है। युवक का चार बच्चों की मां से प्रेम-प्रसंग था। इससे खफा महिला के भाई ने ही मनीष की हत्या कर दी।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें