फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़: हसनपुर झील का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन स्थल के रूप में होगी विकसित, कमिश्नर सुरेंद्र सिंह ने किया निरीक्षण

Mon, 04 Apr 2022 07:55 PM IST
अनुराग सक्सेना देवेंद्र सिसौदिया, संवाद न्यूज एजेंसी

सार

मेरठ जोन के कमिश्नर सुरेंद्र सिंह ने डीएम अनुज सिंह व एसडीएम धौलाना सुनीता सिंह को निर्देश देते हुए कहा कि वह एस्टीमेट बनाएं कि झील को कैसे पर्यटन स्थल में तब्दील किया जाए। उन्होंने जल्द ही इस योजना पर अमल करने और झील के सौन्दर्यीकरण पर बल दिया।
विज्ञापन
मेरठ मंडल कमिश्नर सुरेंद्र सिंह को ग्राम हसनपुर लोढ़ा की झील का निरीक्षण कराते विधायक धर्मेश तोमर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धौलाना तहसील क्षेत्र के गांव हसनपुर में करीब 40 हैक्टेयर भूमि में बनी हसनपुर झील का सौंदर्यीकरण व उसे पर्यटन स्थल के रुप में विकसित करने को लेकर उठाई गई मांग पर संज्ञान लेते हुए मेरठ मंडल कमिश्नर ने डीएम संग हसनपुर पहुंच कर झील का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


क्षेत्रीय विधायक धर्मेश तोमर की पहल पर गांव हसनपुर लोढ़ा पहुंचे कमिश्नर सुरेंद्र सिंह को अवगत कराते हुए ग्राम प्रधान राजपाल सिंह बताया कि गांव का तालाब एक प्राकृतिक झील के रूप में विद्यमान है। हसनपुर लोढ़ा गांव के जंगल में करीब 35 एकड़ भूमि पर प्राकृतिक झील नुमा आकृति लिए तालाब के संरक्षण और विकास को लेकर ग्रामीण लंबे समय से मांग उठाते आ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत के सुदृढ़ीकरण में यह झील नुमा तालाब राजस्व देने का जरिया बन सकता है। मगर जिला प्रशासन ने इस और ध्यान नहीं दिया।

Trending Videos
विज्ञापन

हसनपुर झील में पर्यटन के लिए हैं अपार संभावनाएं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस संबंध में विधायक धर्मेश तोमर से ग्रामीणों ने गुहार लगाई थी कि शासन के संज्ञान में लाया जाए कि झील नुमा तालाब को एनसीआर का पिकनिक स्पॉट बनाने का खाका खींच इसके संरक्षण और विकास के लिए बजट तय कर भविष्य में पर्यटन का एक अच्छा विकल्प बनाया जा सकता है।

कमिश्नर सुरेंद्र सिंह ने डीएम अनुज सिंह व एसडीएम धौलाना सुनीता सिंह को निर्देश देते हुए कहा कि वह आंकलन कर झील के विकास को लेकर एस्टीमेट बनाएं कि झील को कैसे पर्यटन स्थल में तब्दील किया जाए। उन्होंने जल्द ही इस योजना पर अमल करने और झील के सौन्दर्यीकरण पर बल दिया। इस दौरान विधायक धर्मेश तोमर, ब्लाक प्रमुख निशांत सिसौदिया, ग्राम प्रधान राजपाल सिंह, तहसीलदार प्रवीण कुमार, राजकुमार तोमर समेत अन्य उपस्थित रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें