हसनपुर झील में पर्यटन के लिए हैं अपार संभावनाएं
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस संबंध में विधायक धर्मेश तोमर से ग्रामीणों ने गुहार लगाई थी कि शासन के संज्ञान में लाया जाए कि झील नुमा तालाब को एनसीआर का पिकनिक स्पॉट बनाने का खाका खींच इसके संरक्षण और विकास के लिए बजट तय कर भविष्य में पर्यटन का एक अच्छा विकल्प बनाया जा सकता है।
कमिश्नर सुरेंद्र सिंह ने डीएम अनुज सिंह व एसडीएम धौलाना सुनीता सिंह को निर्देश देते हुए कहा कि वह आंकलन कर झील के विकास को लेकर एस्टीमेट बनाएं कि झील को कैसे पर्यटन स्थल में तब्दील किया जाए। उन्होंने जल्द ही इस योजना पर अमल करने और झील के सौन्दर्यीकरण पर बल दिया। इस दौरान विधायक धर्मेश तोमर, ब्लाक प्रमुख निशांत सिसौदिया, ग्राम प्रधान राजपाल सिंह, तहसीलदार प्रवीण कुमार, राजकुमार तोमर समेत अन्य उपस्थित रहे।