फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़: शादी समारोह में की हर्ष फायरिंग, मची अफरा-तफरी, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Fri, 27 Jan 2023 03:17 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

पीड़ित ने बताया कि उसके बच्चे उस समय खाना खा रहे थे, जो फायरिंग की आवाज सुनकर सहम गए और भीड़ में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहां मौजूद अन्य लोगों ने बताया कि गनीमत रही कि कोई भी गोली का शिकार नहीं हुआ, अन्यथा बड़ी घटना घटित हो सकती थी।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र में हरौड़ा रोड पर स्थित महाराजा फार्म हाउस में कुछ हुड़दंगियों ने हर्ष फायरिंग की, शादी समारोह में मौजूद लोगों की जान बाल-बाल बची। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन


सिंभावली क्षेत्र के गांव दरियापुर निवासी मोहित ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें उल्लेख किया है कि 26 जनवरी को हरौड़ा मोड़ के पास महराजा फार्म हाउस में साले की शादी थी और वह परिजनों के साथ शादी में गया हुआ था।

इसी बीच यशुवर्धन, देव, युगल चौधरी और हरजिंद्र ने शादी समारोह में भीड़ के बीच हर्ष फायरिंग कर दी। जिसका पीड़ित ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसी की तरफ तीन चार राउंड फायरिंग कर दी।
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि उसके बच्चे उस समय खाना खा रहे थे, जो फायरिंग की आवाज सुनकर सहम गए और भीड़ में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहां मौजूद अन्य लोगों ने बताया कि गनीमत रही कि कोई भी गोली का शिकार नहीं हुआ, अन्यथा बड़ी घटना घटित हो सकती थी। इसको लेकर पीड़ित ने पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुला लिया और थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

थाना प्रभारी निरीक्षक शीलेष कुमार का कहना है कि संबंधित मामले में हत्या के प्रयास की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है, आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें