फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर: लूटपाट के विरोध में महिला बीडीसी के सिर पर प्रहार कर हत्या, बेटा है दरोगा

Fri, 27 Jan 2023 02:14 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

पुलिस का कहना है कि बीडीसी की हत्या करके बदमाश सोने की चेन और कुंडल लूट ले गए। एसएसपी समेत आला अधिकारियों ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
महिला बीडीसी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर में लूटपाट के बाद महिला बीडीसी की हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान 60 वर्षीय सतवीरी देवी पत्नी गज्जू के रूप में हुई है। महिला अपने कमरे में रात 12 बजे मृत अवस्था में पड़ी मिली थी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मृतका के वारदात के वक्त मोदीनगर स्थित अपनी रिश्तेदारी में भात देने गए थे। जब वह देर रात घर लौटे तो उन्हें वारदात की जानकारी मिली।

पुलिस का कहना है कि बीडीसी की हत्या करके बदमाश सोने की चेन और कुंडल लूट ले गए। एसएसपी समेत आला अधिकारियों ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से फिंगर प्रिंट्स के निशान ले लिए हैं। बताया जा रहा है कि, महिला के सिर में 10-12 जगह चोट के निशान मिले हैं। मृतक का पुत्र यूपी पुलिस में दरोगा के पद पर है और एटा जनपद में तैनात है। यह घटना अगौता थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर रैना गांव की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें