फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी-अधूरी पढ़ाई के बीच अर्धवार्षिक परीक्षाएं आज से

Mon, 17 Oct 2016 09:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गाजियाबाद
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों की परीक्षाओं - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
आधी-अधूरी पढ़ाई के बीच मंगलवार से सभी परिषदीय विद्यालयों में अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। कक्षा एक से आठ तक की परीक्षा दो पालियों में होंगी।बीएसए लालजी यादव ने बताया कि पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से पूर्वाह्न 11:30 तक जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 12:30 से अपराह्न 3 बजे तक होगी। पहली पाली में सभी लिखित और दूसरी पाली में मौखिक और प्रायोगिक परीक्षाएं होंगी।
विज्ञापन


बीएसए ने बताया कि इस बार परीक्षा के लिए बाकायदा बच्चों के  लिए प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिका छपवाई गईं हैं। परीक्षा पर निगरानी के  लिए एबीएसए और बीआरसी के नेतृत्व में टीम गठित की गई है जो स्कूलों का औचक निरीक्षण कर यह जांचेंगे कि कहीं पर नकल तो नहीं कराई जा रही है। बच्चों की क्षमता का वास्तविक आंकलन करने के लिए परीक्षा में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

  दूसरी ओर प्राथमिक शिक्षक संघ के  प्रदेश महामंत्री अनुज त्यागी ने बताया कि अब तक तो किताबें भी पूरी नहीं हो सकी हैं जबकि परीक्षा लेनी है। उन्होंने कहा कि दो-दो पाली की परीक्षा कराने के बाद शिक्षकों को बीएलओ में भी ड्यूटी निभाने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कक्षा एक से आठ तक की अर्धवार्षिक परीक्षा की समय सारिणी
तारीख              प्रथम पाली              द्वितीय पाली
18 अक्तूबर         हिंदी लिखित            हिंदी मौखिक

20 अक्तूबर         गणित लिखित          कला संगीत और गणित मौखिक
21 अक्तूबर         अंग्रेजी लिखित     अंग्रेजी मौखिक और पर्यावरण अध्यक्ष शारीरिक शिक्षा

24 अक्तूबर       पर्यावरण और सामाजिक    प्रायोगिक परीक्षा, कृषि और गृह शिल्प
25 अक्तूबर         उर्दू और अंग्रेजी           संस्कृत और स्काउट गाइड

26 अक्तूबर        संस्कृत और उर्दू द्वितीय पार्ट            प्रायोगिक परीक्षा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें