फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: इंदिरापुरम और वसुंधरा की आधी आबादी को दूसरे दिन भी नहीं मिला पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। इंदिरापुरम और वसुंधरा में दूसरे दिन रविवार को भी आधी आबादी को पानी नहीं मिला। छुट्टी के दिन भी पानी नहीं मिलने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोगों ने बताया कि भीषण गर्मी में पानी का संकट और गंभीर हो गया है। तापमान लगातार बढ़ने के साथ-साथ लोगों के हलक सूख रहे हैं और समस्या खत्म होने की जगह बढ़ती जा रही है। लोगों ने एक्स पर भी मुख्यमंत्री और जल निगम, नगर निगम से शुद्ध और पर्याप्त पानी की मांग की है।
विज्ञापन

इंदिरापुरम न्यायखंड एक निवासी कपिल ने बताया कि रविवार को सुबह से शाम तक गंगाजल नहीं आया। स्थिति यह हो गई है कि लोगों को नहाने के लिए भी बाजार से पानी खरीदना पड़ रहा है, जिससे जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।
वसुंधरा सेक्टर-16 निवासी भूपेंद्रनाथ ने बताया कि वसुंधरा जोन में शाम को ज्यादातर पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। उन्होंने एक्स पर भी मुख्यमंत्री, जल निगम और नगर निगम से कम प्रेशर से पानी की आपूर्ति होने की शिकायत की है। पानी कब आएगा, कब नहीं आएगा, इसकी भी कोई सूचना नहीं होती है। वसुंधरा सेक्टर नौ में दूषित गंगाजल की आपूर्ति हुई। स्थानीय निवासी रामवती ने बताया कि आए दिन वसुंधरा में पानी न मिलने की समस्या से लोग परेशान हैं। गर्मी में पानी की मांग अधिक होने से निजी सप्लायर्स ने भी दाम बढ़ा दिए हैं। सभी मनमाने दाम वसूल रहे हैं। नगर निगम के खिलाफ लोगों में पानी की समस्या को लेकर भारी रोष है। कई स्थानों पर नागरिकों ने विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। अधिकारियों को शिकायत करने के बाद भी लोगों की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

-वर्जन-
गंगाजल प्लांट में शनिवार रात से ही पांच पंप चल रहे हैं। गंगाजल प्लांट से पानी की आपूर्ति सामान्य है। यहां से किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं है।- ब्रह्मानंद, गंगाजल प्लांट मैनेजर, जल निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें