फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: रात में आंधी-बारिश के साथ गिरे ओले...पेड़ गिरने से लगा लंबा जाम

विज्ञापन
बिजली की गर्जना से दहला आसमान.... मंगलवार रात नौ बजे घने काले बादलों के बीच आसमान में फैली तेज
विज्ञापन
गाजियाबाद/साहिबाबाद। मंगलवार रात आई आंधी-बारिश के साथ कई स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई। वहीं, मोहननगर इलाके में जीटी रोड पर पेड़ गिरने से दिल्ली की ओर जाने वाली लेन पर लंबा जाम लग गया। करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

प्रभारी एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि पेड़ गिरने की सूचना मिलते ही थाना पुलिस और यातायात कर्मियों को सक्रिय कर दिया गया था दमकल की टीम की मदद से क्षतिग्रस्त पेड़ को मार्ग से हटाकर यातायात को सुचारू कराया गया। जिले में कई इलाकों में बिजली के तारों पर पेड़ व टहनियों के गिरने से देर रात तक विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित रही।
मंगलवार को आसमान में घने बादल छाने और ठंडी हवा चलने से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। रात करीब आठ बजे से बारिश शुरू हो गई, जिससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हुई। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. श्वेता सिंह का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से आंधी और बारिश के आसार बने हैं। मंगलवार को रात में बारिश होने के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

बिजली की गर्जना से दहला आसमान.... मंगलवार रात नौ बजे घने काले बादलों के बीच आसमान में फैली तेज

बिजली की गर्जना से दहला आसमान.... मंगलवार रात नौ बजे घने काले बादलों के बीच आसमान में फैली तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें