फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur: हाइवे पर कार चलाते समय वीडियो बनाना पड़ा भारी, ट्रक से भिड़ी कार; हाईवे-09 पर हुआ हादसा

Sun, 19 Jan 2025 11:13 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बाबूगढ़ (हापुड़)

सार

हादसे के कारण मौके पर यातायात व्यवस्था बाधित हो गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को हटवाकर यातायात व्यवस्था सुचारू कराई।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ के हाईवे-09 पर चलती कार में ड्राइविंग करते समय युवक को वीडियो बनाना भारी पड़ गया। ध्यान हटने पर अनियंत्रित हुई कार आगे चल रहे ट्रक से भिड़ गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार को दोपहर करीब चार बजे मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जा रही एक कार जैसे ही राजाजी होटल के सामने पहुंची तो सामने जा रहे ट्रक की चपेट में आकर कार क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना होते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी। हादसे की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विजय गुप्ता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल सिविल लाइन मुरादाबाद निवासी सुदीप को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिखैड़ा में भर्ती कराया।

विज्ञापन

हादसे के कारण मौके पर यातायात व्यवस्था बाधित हो गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को हटवाकर यातायात व्यवस्था सुचारू कराई। थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि कार चालक के मोबाइल से वीडियो मिली है जिसमें पाया गया है कि कार चालक कार चलाते समय वीडियो बना रहा था। जिस कारण ही हादसा हुआ है। हालांकि तहरीर मिलने के आधार पर कारवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें