फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बड़े सिलिंडरों तक पहुंचती आग तो मच सकती थी तबाही

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। पटेलनगर के ऊदलपुर स्थित एसी सर्विस सेंटर में लगी आग अगर बड़े गैस सिलिंडरों तक पहुंच जाती तो पूरी कॉलोनी आग की चपेट में आ सकती थी। इससे तबाही मच सकती थी। सर्विस सेंटर संचालक के मुताबिक, दमकलकर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। इससे भवन के पिछले हिस्से में रखे करीब 15 बड़े सिलिंडर आग की जद में आने से बच गए। इनमें ज्वलनशील गैस भरी हुई थी।
विज्ञापन

आबादी के बीच तीन मंजिला भवन में चल रहे सर्विस सेंटर में शुक्रवार देर रात आग लगी थी। कुछ ही देर में आग की लपटों ने पूरे परिसर को चपेट में ले लिया था। अंदर सो रहे कर्मचारियों ने ताला तोड़कर किसी तरह जान बचाई थी। सेंटर का केयरटेकर सामान लेने के लिए अंदर गया और बाहर नहीं आ सका। उसकी मौत हो गई थी।

सर्विस सेंटर संचालक के बेटे राहुल तोमर ने बताया कि भवन के अगले हिस्से में छोटे सिलिंडर रखे थे, जबकि पीछे करीब 15 बड़े सिलिंडर थे। इनमें एसी में इस्तेमाल होने वाली ज्वलनशील डायफ्लोरोमीथेन गैस भरी थी। उन्होंने बताया कि अगर आग इन बड़े सिलिंडरों तक पहुंच जाती, तो पूरी बिल्डिंग उड़ सकती थी। गनीमत रही कि दमकल की टीम ने समय रहते आग बुझा दी।
विज्ञापन


धमाकों से दहल उठे लोग, कांप उठी थीं घरों की दीवारें
सर्विस सेंटर के पास में रहने वाले सुरेंद्र ने बताया कि रात में अचानक जोरदार धमाका हुआ तो लगा जैसे मकान गिर जाएगा। परिवार के लोग घबराकर बाहर निकल आए। बाहर देखा तो सर्विस सेंटर से आग की ऊंची लपटें उठ रही थीं और लगातार धमाकों की आवाजें आ रही थीं। धमाकों से आसपास के घरों की दीवारें तक कांप रही थीं। इससे इलाके में दहशत फैल गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें