गाजियाबाद। पटेलनगर फ्लाईओवर के समीप एक होटल में देह व्यापार कराने का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त और मुख्यमंत्री को शिकायत भेजी गई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि होटल के बाहर लाइब्रेरी का बोर्ड लगा हुआ है लेकिन जाने पर लाइब्रेरी की जगह देह व्यापार होना मिला है। शिकायतकर्ता ने पुलिस कमिश्नर को भेजी शिकायत में बताया कि एक कार शोरूम के समीप होटल है। लाइब्रेरी की सदस्यता लेने के लिए वह होटल में घुसा तो पाया कि बोर्ड नाम का है लेकिन ऐसी कोई लाइब्रेरी नहीं है। होटल संचालक पर आरोप है कि तीन से चार लड़कियां रखकर उनसे देह व्यापार कराया जा रहा है। मामले की शिकायत मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी को भी भेजी गई है।