फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: प्रकाश पर्व पर गुरुवाणी से गूंजे शहर के गुरुद्वारे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर सोमवार को शहर के सभी गुरुद्वारों में उत्सव मनाया गया। कहीं शबद-कीर्तन का आयोजन हुआ तो कहीं लंगर में प्रसाद बांटा गया। इस मौके पर सभी गुरुद्वारे सजे रहे। बजरिया स्थित गुरुद्वारे में भव्य स्तर पर प्रकाश पर्व मनाया गया और रविवार को भव्य नगर-कीर्तन भी निकाला गया, जिसमें सभी गुरुद्वारा प्रबंधन शामिल रहे।
विज्ञापन

विभिन्न गुरुद्वारों में रागी जत्थे ने कीर्तन से संगत को निहाल किया उसके बाद लंगर में लोगों ने प्रसाद छका। भूड़ भारतनगर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सिमरन सभा, विवेकानंद नगर स्थित गुरुद्वारा नानकसर और गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सभा जी ब्लाक में भी गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कविनगर सी ब्लॉक, कविनगर जी ब्लॉक सहित कई गुरुद्वारों में अखंड पाठ हुआ उसके बाद सभी ने लंगर छका।
शाम को सभी गुरुद्वारों दीपदान किया गया। इस मौके पर रंग-बिरंगी लाइट से गुरुद्वारे सजे रहे। प्रताप बिहार गुरुद्वारा दशमेश दरबार में गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व पर कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें हजूरी रागी प्रभजोत सिंह व सरदार चरणजीत सिंह ने कीर्तन किया। दिल्ली से आए भाई रौनक सिंह ने संगत को गुरमत सत्संग किया। अंत में लोगों ने लंगर छका। इस मौके पर हरप्रीत सिंह जग्गी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


कीर्तन दरबार का होगा आयोजन
बजरिया स्थित गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में प्रकाश पर्व के अवसर पर मंगलवार को कीर्तन दरबार का आयोजन होगा। प्रधान इंदरजीत सिंह टीटू ने बताया कि कीर्तन दरबार के लिए कई कीर्तनिया बुलाए गए हैं, जो गुरु का जस गान करेंगे। शाम सात बजे से लेकर रात 11 बजे तक कीर्तन होगा उसके बाद अटूट लंगर चलेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें