फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: यूट्यूबर पर हमला करने का दूसरा आरोपी गुलफाम पुलिस मुठभेड़ में ढेर

विज्ञापन
गाजियाबाद में सलीम वास्तिक पर हमला करने वाले जीशान के भाई गुलफाम के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ के दौ
विज्ञापन
लोनी। यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर पेपर कटर से जानलेवा हमला करने का दूसरा आरोपी गुलफाम मंगलवार रात पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया। एक लाख के इनामी आरोपी की मठभेड़ क्राइम ब्रांच और इंदिरापुरम थाना पुलिस के साथ हुई। मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 27 फरवरी को यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हुए हमले में दोनों भाई गुलफाम और जीशान साथ थे। वारदात के बाद दोनों के बाइक पर जाते हुए के कुछ वीडियो भी वायरल हुए थे। सलीम पर हुए हमले के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाराजगी जाहिर करते हुए हमलावरों को न बख्शने की चेतावनी भी दी थी। इसके बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए घटना में शामिल दोनों आरोपियों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया।



पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान सीसीटीवी से मिले फुटेज के आधार पर की थी। इसके बाद गुलफाम और जीशान पर एक- एक लाख रुपए का इनाम रखा गया था। पुलिस ने 01 मार्च को छोटे भाई जीशान को लोनी में हुई मुठभेड़ के दौरान ढेर कर दिया था। उस दौरान बड़ा भाई गुलफाम अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया था। पुलिस उसी दिन से गुलफाम के पीछे लगी हुई थी।
विज्ञापन


एडीसीपी अपराध पीयूष कुमार ने बताया कि जीशान के मुठभेड़ में ढेर होने के बाद उसके भाई गुलफाम की तलाश की जा रही थी। सूचना मिली कि गुलफाम इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में है। जिसके बाद पुलिस टीम को चेकिंग के लिए लगाया गया। रात करीब 9:15 बजे वसुंधरा में बिजली घर के पास गुलफाम अपने साथी के साथ आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने के लिए कहा तो उसने बाइक को तेजी से घुमा लिया और भागने लगा। इस बीच बाइक फिसल कर गिर गई और बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। बदमाशों की गोली से पुलिसकर्मी हेड कांस्टेबल पुष्पेन्द्र कुमार शुक्ला व संदीप कुमार बदमाशों की गोली लगने से घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में बाइक के नजदीक फायरिंग कर रहा बदमाश पुलिस की गोली सीने पर लगने से घायल हो गया। जबकि अंधेरे का लाभ उठकर उसका साथी भाग गया। घायल बदमाश की पहचान गुलफाम पुत्र बुनियाद अली निवासी कस्बा सैदनगली थाना सैदनगली जनपद अमरोहा हाल पता अली हसन के मकान में किरायेदार, मंगल बाजार, मदर इंडिया स्कूल के पीछे खोडा थाना खोड़ा जनपद गाजियाबाद के रुप में हुई है। घायल को जिला अस्पताल ने भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।





बुलेट प्रूफ जैकेट से बाल-बाल बचे एडीसीपी अमित सक्सेना



मुठभेड़ के दौरान बुलेट प्रूफ जैकेट होने की वजह से एडीसीपी अपराध अमित सक्सेना और सब इंस्पेक्टर बॉबी सिंह बाल बाल बच गए। आरोपी गुलफाम का साथी साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। गुलफाम के पास से एक पिस्टल एक तमंचा कारतूस एक हाई स्पीड बाइक और बैग में कुछ कपड़े समेत अन्य सामान बरामद किया गया है।



इंस्टाग्राम पर खुद को इस्लामी स्पीकर बताता था जीशान



पुलिस की जांच के सामने आया है कि गुलफाम का छोटा भाई जीशान कट्टरपंथियों के संपर्क में आने के बाद काफी बदल गया था। दोनों करीब डेढ़ साल पहले अमरोहा से आकर खोड़ा में रह रहे थे। पेंट का काम करते थे। मोबाइल की जांच में पुलिस को जीशान का एक इंस्टाग्राम अकाउंट मिला है। इसमें उसने खुद को इस्लामी स्पीकर बताया है। इस अकाउंट में उसने करीब 12 वीडियो पोस्ट किए हैं। उसका आखिरी वीडियो वारदात से एक हफ्ते पहले पोस्ट किया गया था। जो उसने एक ऑटो में बनाया था। साथ ही उसके मोबाइल से पुलिस को भारी मात्रा में कट्टरपंथी वीडियो देखने की भी जानकारी मिली है। वहीं, गुलफाम इस मामले में उसका साथ देता था। दोनों भाइयों ने मिलकर ही सलीम पर हमले की योजना तैयार की थी। इस पूरे घटनाक्रम से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें