फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक पलटने से जीटी रोड पांच घंटे जाम

Sun, 10 Apr 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
गर्मी में जाम में फंसे यात्रियों को बेहद परेशानी हुई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा पुल के पास जीटी रोड पर ट्रक पलटने से शनिवार को पांच घंटे जाम लगा रहा। ट्रैफिक पुलिस को रूट डायवर्ट कर वाहन निकालने पड़े। दोपहर के बाद ट्रक हटाया गया, तब जाकर यातायात सामान्य हुआ।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह साढे़ आठ बजे अनाज के बोरों से भरा एक ट्रक लेकर चालक लालकुआं की ओर जा रहा था। ठाकुरद्वारा फ्लाईओवर के पास ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। ट्रक चालक भाग गया।

अनाज की बोरियां सड़क पर बिखर गईं। मोहन नगर की ओर जाने वाला रोड का ट्रैफिक रुक गया, जिससे जीटी रोड पर दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। गलियों से निकलने के फेर में वाहन आड़े तिरछे होकर फंस गए।
विज्ञापन


ऑफिस और कॉलेज जाने वालों को ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ी। वह वक्त पर नहीं पहुंच पाए। चौधरी मोड़ से रूट डायवर्जन कर हल्के वाहनों को अंबेडकर रोड होते हुए पुराना बस अड्डा से मेरठ तिराहे की ओर भेजा गया। भारी वाहनों को लालकुआं से ही डायवर्ट कर हापुड़ चुंगी चौराहे से मेरठ और दिल्ली की ओर निकला गया। इस दौरान अंबेडकर रोड, गोशाला और चौधरी मोड़ पर जाम लगा रहा। दोपहर डेढ़ बजे क्षतिग्रस्त ट्रक को हटवाया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें