फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना संशोधन जीएसटी लागू नहीं होने देगी सपा: हुलास राय

Sat, 10 Dec 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ गाजियाबाद
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नोटबंदी के विरोध के बाद अब समाजवादी पार्टी संशोधन के बिना जीएसटी को लागू नहीं होने देगी। सपा व्यापार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व लघु उद्योग निगम के चेयरमैन हुलाश राय सिंघल ने कहा कि केंद्र सरकार ने व्यापारियों पर जीएसटी थोपना चाहा तो इसका जम कर विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन


हुलाश राय सिंघल शुक्रवार को आरडीसी स्थित सपा कार्यालय पर पदाधिकारियों के साथ बैठक करने आए थे। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि नोटबंदी से हर व्यक्ति परेशान है। पूरा देश बैंकों और एटीएम के बाहर लाइन में लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि बैंकों की लाइन में खड़े लोगों की मौत पर सपा सरकार उनके परिजनों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने जनता से 50 दिन मांगे थे, अब वित्त मंत्री अरुण जेटली नोटबंदी से हो रही परेशानियों को दूर करने के लिए तीन महीने का समय मांग रहे हैं। भाजपा के नोटबंदी के फैसले से जनता नाराज है। इसका राजनीतिक फायदा सपा को होगा। उन्होंने भाजपा पर व्यापारियों को लंच और मंच तक सीमित करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने सजा के प्रावधान समेत महत्वपूर्ण संशोधनों को किए बिना जीएसटी को लागू किया तो सपा विरोध करेगी। इस दौरान सपा व्यापार सभा के राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र कुमार गुप्ता नंदी, जिलाध्यक्ष साजिद हुसैन, महासचिव जेपी कश्यप, उपाध्यक्ष रविंद्र चौहान, राजदेवी चौधरी मौजूद रहे।

केमिस्ट एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन
दवा की दुकानों पर फार्मासिस्ट की अनिवार्यता के चलते ड्रग लाइसेंस नवीनीकरण पर रोक के विरोध में गाजियाबाद केमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी सपा कार्यालय पर हुलाश राय सिंघल से मिले। एसोसिएशन के अध्यक्ष राजदेव त्यागी ने कहा कि इस संबंध में एक कोर्ट केस चल रहा है, बावजूद इसके ड्रग कंट्रोलर एके मल्होत्रा ने प्रमुख सचिव से आदेश जारी करा दिए।

सभी जिलों में फार्मासिस्ट का भौतिक सत्यापन करने के बाद ही फाइल विभाग में जमा किए जाने की मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री से वार्ता कर व्यापारियों को राहत दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें