फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: हापुड़ में हेलीकॉप्टर से दुल्हन लेने पहुंचा मेरठ का दूल्हा... अनोखी विदाई को देखने के लिए उमड़ी भीड़

Wed, 26 Feb 2025 05:49 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, कुचेसर चौपला (हापुड़)

सार

दूल्हे प्रशांत चौधरी ने हेलीकॉप्टर को लेकर बताया कि हम दोनों की इच्छा थी कि हम अपनी शादी में कुछ अनोखा करें। इसलिए शादी में दुल्हन को लेने हेलीकॉप्टर से आये हैं।
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर में बैठकर दुल्हन हुई विदा - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ के कुचेसर चौपला क्षेत्र में शादी के पल को यादगार बनाने के लिए बुधवार को गांव लुखराड़ा में एक दूल्हा हेलीकॉप्टर से दुल्हन लेने के लिए पहुंचा। हेलीकॉप्टर देखने के लिए गांव में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

विज्ञापन


मेरठ जनपद के मोहिद्दीनपुर निवासी प्रशांत चौधरी का रिश्ता बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के लुखराड़ा निवासी राजू चौधरी की पुत्री के साथ हुआ था। मेरठ से दूल्हा प्रशांत चौधरी अपनी दुल्हन शिवानी चौधरी के साथ सात फेरे लेने के लिए हेलीकॉप्टर से यहां पहुंचा। हेलीकॉप्टर लुखराडा गांव में बने अस्थाई हेलीपैड पर पहुंचा। शादी के बाद जब विदाई का समय आया, तो दूल्हा-दुल्हन हेलीकॉप्टर से विदा हुए। इस दौरान ग्रामीणों के चेहरे पर उत्सुकता और खुशी झलक रही थी। परिवारवालों के साथ-साथ पूरे गांव के लिए यह शादी यादगार बन गई।
विज्ञापन

दूल्हे प्रशांत चौधरी ने हेलीकॉप्टर को लेकर बताया कि हम दोनों की इच्छा थी कि हम अपनी शादी में कुछ अनोखा करें। इसलिए शादी में दुल्हन को लेने हेलीकॉप्टर से आये हैं। बहरहाल शादी के लिए हेलीकॉप्टर से दूल्हे के पहुंचने की आसपास के गांवों में भी चर्चा रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें