फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मूद ट्रैफिक के लिए राजनगर एक्सटेंशन में बनेगा ग्रेड सेपरेटर

Thu, 16 Mar 2017 10:37 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
यातायात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एलिवेटेड रोड चालू होने के बाद राजनगर एक्सटेंशन में एक और जाम प्वाइंट तैयार हो जाएगा। इससे निपटने के लिए जीडीए ने अभी से प्लानिंग शुरू कर दी है। राजनगर एक्सटेंशन में जीडीए एक ग्रेड सेपरेटर बनाएगा। इसके बनने के बाद एलिवेटेड रोड का ट्रैफिक करहेड़ा पुल पर आने-जाने वाले वाहनों से नहीं टकराएगा।
विज्ञापन


इस ग्रेड सेपरेटर पर 25 करोड़ रुपए से ज्यादा का फंड खर्च होगा।दरअसल, यूपी गेट से राजनगर एक्सटेंशन तक बनाई जा रही 10 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड चालू हो जाने के बाद इसके राजनगर एक्सटेंशन के अंतिम छोर पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ जाएगा।

एक्सटेंशन में जहां यह रोड नीचे उतरेगी, उसी के पास करहेड़ा की ओर आने-जाने वाले वाहनों का दबाव पहले से ही है। ऐसे में दोनों मार्गों से आने वाला ट्रैफिक आपस में टकराएगा और यहां एक नया जाम प्वाइंट बन जाएगा। भविष्य के इस जाम प्वाइंट को खत्म करने के लिए एलिवेटेड रोड के राजनगर एक्सटेंशन छोर के पास ग्रेड सेपरेटर बनाया जाएगा।
विज्ञापन


एलिवेटेड रोड से राजनगर एक्सटेंशन की ओर आने वाले वाहन ग्रेड सेपरेटर के जरिए करहेड़ा पुल से आगे जाकर नीचे उतरेंगे। करहेड़ा पुल की ओर आने-जाने वाला ट्रैफिक ग्रेड सेपरेटर के नीचे से होकर गुजरेगा।जीडीए के अधीक्षण अभियंता एके गुप्ता का कहना है कि एलिवेटेड रोड के प्रोजेक्ट में ग्रेड सेपरेटर की प्लानिंग को शामिल कर लिया गया है।

इसके लिए जमीन का इंतजाम भी पहले ही कर लिया गया है। जल्द ही इस प्लानिंग को आगे बढ़ाया जाएगा। तब तक राजनगर एक्सटेंशन में एक रोटरी बनाई जाएगी। ताकि ट्रैफिक आपस में टकराए नहीं और रोटरी के चारों ओर घूमते हुए गंतव्य तक पहुंच सके।

यू-टर्न लेकर जीटी रोड पर आ सकेंगे वाहन
ग्रेड सेपरेटर बन जाने के बाद यूपी गेट-वसुंधरा से जीटी रोड या गाजियाबाद आने वाले वाहनों के लिए राजनगर एक्सटेंशन के मुख्य मार्ग पर यू-टर्न बनाया जाएगा। यूपी गेट से आने वाले वाहन ग्रेड सेपरेटर से होते हुए राजनगर एक्सटेंशन रोड पर जाएंगे और वहां से यू-टर्न लेकर जीटी रोड पर आएंगे।

जुलाई में तैयार हो जाएगी एलिवेटेड रोड
यूपी गेट से राजनगर एक्सटेंशन तक एलिवेटेड रोड जुलाई अंत तक बनकर तैयार हो जाएगी। हालांकि जीडीए अधिकारी पहले चरण में यूपी गेट से वसुंधरा तक इस रोड को चालू करने की प्लानिंग कर रहे हैं। वसुंधरा से राजनगर एक्सटेंशन तक की एलिवेटेड रोड पर जुलाई अंत से वाहन दौड़ना चालू हो जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें