फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: तीन संपत्तियों का सौदा कर दो करोड़ रुपये हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। गोविंदपुरम निवासी नीरज कौशिक को तीन संपत्ति बेचने का झांसा देकर प्रॉपर्टी डीलर इफ्तेकार ने दो करोड़ रुपये हड़प लिए। उन्हें फर्जीवाड़े का पता चला तो रुपये वापस मांगे। रकम वापस मांगने पर आरोपी धमकी देने लगे। नीरज ने कोर्ट के आदेश पर कविनगर थाने में इफ्तेकार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


नीरज कौशिक का कहना है कि आरडीसी स्थित प्रॉपर्टी डीलर इफ्तेकार कार्यालय में विशाल, महेश राघव और अंश के साथ मिलकर इंदिरापुरम में 250 वर्ग मीटर भूखंड, स्वर्णजयंतीपुरम में 150 वर्ग मीटर भूखंड और गोविंदपुरम में 112 मीटर मकान का सौदा किया था। तीनों ने खुद को जीडीए में कार्यरत बताया था। सौदा होने पर उन्होंने दो करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया। जिसका बैनामा एक महीने में करने का वादा किया लेकिन कई बार कहने पर भी उन्हें मूल आवंटियों से बैनामा नहीं कराया। कुछ समय बाद पता चला कि फर्जी दस्तावेज दिखाकर उनसे दो करोड़ रुपये हड़प लिए गए। अब रुपये वापस मांगने पर गाली गलौज कर धमकी दे रहे हैं। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें