गाजियाबाद। नंदग्राम क्षेत्र में स्क्रैप का सौदा कर स्क्रैप कारोबारी नौशाद से एक करोड़ रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। आरोप है कि रुपये लेेने के बाद माल नहीं दिया। मामले में हिंडन विहार के रहने वाले नौशाद ने नंदग्राम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
नौशाद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कमरुद्दीन और उसकी पत्नी रोहना से 2021 और 2022 के बीच स्क्रैप खरीदने का सौदा हुआ था। उन्होंने उन्हें दो बार में करीब डेढ़ करोड़ रुपये दिए थे। लेकिन इसके बाद भी आरोपियों ने स्क्रैप का माल नहीं दिया और बाद में 50 लाख रुपये लौटा दिए। एक करोड़ वापस नहीं किए। रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। एसीपी नंदग्राम ने बताया कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जा रही है।