फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मंदिरों में हुई गोवर्धन पूजा, भगवान श्रीकृष्ण को अर्पित किया अन्नकूट का भोग

विज्ञापन
गोवर्धन पर्व पर वसुंधरा सेक्टर 11 स्थित किसान चौक पर अन्नकूट का भंडारा करते स्थानीय निवासी। संव
विज्ञापन
साहिबाबाद। गोवर्धन पूजा के अवसर पर मंगलवार को शहर के विभिन्न मंदिरों और सोसायटियों में श्रद्धा और उल्लास के साथ धार्मिक आयोजन किए गए। राजेंद्र नगर और इंदिरापुरम स्थित इस्कॉन मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की गई। मंदिरों में गोवर्धन पर्वत की आकर्षक झांकी सजाई गई और विभिन्न प्रकार के पकवानों से तैयार अन्नकूट का भोग अर्पित किया गया। इस दौरान हरिनाम संकीर्तन, श्रीमद्भागवत कथा, आरती और गोवर्धन परिक्रमा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
विज्ञापन


राजेंद्र नगर स्थित इस्कॉन मंदिर में शाम पांच बजे गोवर्धन पूजा महोत्सव की शुरुआत हरिनाम संकीर्तन से हुई। इसके बाद शाम छह से सात बजे तक एचजी सुरोत्तम प्रभु ने श्रीमद्भागवत कथा सुनाई। शाम सात बजे गोवर्धन की आरती की गई और इसके बाद श्रद्धालुओं ने गोवर्धन परिक्रमा की। शाम 7:30 बजे से दामोदराष्टकम और हरिनाम संकीर्तन हुआ। रात आठ बजे से श्रद्धालुओं के लिए अन्नकूट गोवर्धन भंडारे का आयोजन किया गया। वहीं, इंदिरापुरम स्थित इस्कॉन मंदिर में भी शाम छह बजे गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। यहां भगवान श्रीकृष्ण को अन्नकूट का भोग अर्पित कर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। इसके अलावा गणेशपुरी स्थित राधा-माधव मंदिर में रात नौ बजे गोवर्धन पूजा के अवसर पर कीर्तन का आयोजन किया गया।
-
गोवर्धन पूजा पर जगह-जगह हुए भंडारे
गोवर्धन पूजा पर वसुंधरा सेक्टर-9 स्थित एसआरबीसी प्लाजा में योग विज्ञान संस्थान की वसुंधरा जिला इकाई ने भंडारे का आयोजन किया गया। जिला प्रधान राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि संस्थान की ओर से वसुंधरा के विभिन्न सेक्टरों में प्रतिदिन निशुल्क योग साधना कराई जाती है। उन्होंने लोगों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए योग कक्षाओं से जुड़ने की अपील की। आयोजन में ओडी भारद्वाज, भूपेंद्र चौधरी, हरिओम शर्मा, संजय गुप्ता सहित बड़ी संख्या में साधक-साधिकाओं ने सहयोग किया। वहीं, वसुंधरा किसान चौक और शालीमार गार्डन के शिव चौक स्थित जगदंबा मंदिर परिसर में भी गोवर्धन पूजा के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। राजेंद्र नगर में भी श्रद्धालुओं के लिए भंडारा लगाया गया। इसके अलावा वसुंधरा, शालीमार गार्डन और राजेंद्र नगर में मंगलवार को अन्नकूट भंडारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोवर्धन पर्व पर वसुंधरा सेक्टर 11 स्थित किसान चौक पर अन्नकूट का भंडारा करते स्थानीय निवासी। संव

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें